फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में लोगों की मौजूदगी के बावजूद ताला लगाने पर हंगामा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन

प्रेमनगर चौराहे के पास स्थित एमडीडीए पार्क में लोगों की मौजूदगी के बावजूद मंगलवार शाम सुरक्षा गार्ड के ताला लगाने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का आक्रोश देख गार्ड ने ताला खोला। इसके बाद लोग पार्क से बाहर निकले।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आशीष कुमार के अनुसार मंगलवार शाम को ने अपने परिवार के साथ पार्क में गए थे। वे किसी कार्य से पार्क के बाहर निकले थे, इसी बीच वहां तैनात गार्ड ने पार्क के गेट पर ताला जड़ दिया। आशीष ने गार्ड से परिवार के सदस्यों के अंदर होने की जानकारी दी। इस पर गार्ड बहस करने लगा। पार्क के अंदर कई अन्य लोग भी मौजूद थे। देखते देखते कई लोग एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद गार्ड ने ताला खोलकर लोगों को बाहर निकाला। आशीष का आरोप है कि पार्क कब से कब तक खुलेगा इसका बोर्ड वहां नहीं लगा है। गार्ड अपनी मर्जी से ताला लगा देता है। उधर, एमडीडीए के उद्यान अधिकारी एआर जोशी ने बताया कि पार्क की देखरेख का जिम्मा वहां की सोसायटी को दिया गया है। बात करके व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें