फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बिहारी महासभा के सरस्वती पूजनोत्सव में भजनों पर लोग झूम उठे। राजपुर रोड स्थित शिव बालयोगी आश्रम परिसर में महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी शिरकत की।
वसंत पंचमी पर महासभा की ओर से आयोजित पूजनोत्सव में शशिकांत दुबे ने पूजा-अर्चना की। तीन घंटे तक विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद परिसर में सजे भव्य पंडाल में माता की मूर्ति स्थापना की गई। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार से आए कलाकारों ने समा बांधा। गायकों ने बिहारी लोकगीतों की प्रस्तुति दी तो कलाकाराें ने नृत्य की प्रस्तुति से उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यक्रम में पहुंचे सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महासभा उत्तराखंड में बिहार की संस्कृति को जीवंत रखने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग हर राज्य में अपनी मेहनत से देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि माता सरस्वती की पूजा से ज्ञान की प्राप्ति होती है। सचिव चंदन कुमार झा ने कहा कि मां सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर महासभा के संरक्षक सत्येंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार, आलोक सिन्हा, अमरेंद्र कुमार, उमेश राय, डॉ. रंजन कुमार, विद्या भूषण सिंह, विनय कुमार यादव, रघु साहनी, धर्मेंद्र कुमार, गणेश कुमार, अजय कुमार, डीके सिंह, आरएसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
मंत्री, अधिकारी, मेयर भी पहुंचे
कार्यक्रम में सजे भव्य पंडाल में काबीना मंत्री प्रकाश पंत, शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडेय, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव राधिका झा, सचिन नितीश कुमार झा, सचिव रमेश कुमार सुधांशु, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, आईजी अमित सिन्हा, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, नगर एसपी श्वेता चौबे, यूपीसीएल एमडी सीके मिश्रा आदि पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें