फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के पंजीकरण के लिए मचेगी मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के पंजीकरण के लिए मचेगी मारामारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दिवाली के बाद डीलर प्वाइंट्स पर गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर मारामारी मचेगी। ऑटोमोबाइल्स कारोबारियों व परिवहन विभाग के अफसरों के ही आंकड़ों पर नजर डाले तो दिवाली के मौके पर शहर में इस बार स्कूटर, मोटरसाइकिल और कार समेत आठ हजार के करीब छोटी बड़ी गाड़ियाें की खरीदारी होगी। हालांकि दिवाली पर्व में अभी दो दिन का समय बचा है लेकिन इससे पहले ही चार हजार के करीब गाड़ियों की खरीद हो चुकी है। डीलरों की मानें तो कई लोग धनतेरस या दिवाली पर ही वाहन खरीदेंगे। इतनी अधिक संख्या में गाड़ियों के खरीदने के बाद डीलर प्वाइंट्स के अलावा आरटीओ कार्यालय में मारामारी मच सकती है। डीलर प्वाइंट़्स संचालकोें का कहना है कि अब गाड़ियाें का रजिस्ट्रेशन फिलहाल दिवाली के बाद किया जाएगा।

वीआइपी नंबरों के लिए मारामारी
एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडे के मुताबिक दिवाली पर इस बार आठ हजार के करीब गाड़ियां खरीदी जाएगी। बकौल एआरटीओ सामान्य माह में औसतन छह हजार गाड़ियों हर माह खरीदी जाती हैं लेकिन दिवाली के मौके पर दो हजार अतिरिक्त गाड़ियां खरीदी जाएगी। एआरटीओ के मुताबिक वाहन स्वामियों में वीआइपी नंबरों मसलन 0001 से लेकर 0009 सीरीज, 1111, 2222,, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999 या 786 नंबर को लेकर जबरदस्त क्रेेज हैं। हालांकि इन नंबरों को लेकर पाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित शुल्क भी जमा कराना होता है, लेकिन इसके बावजूद वाहन स्वामियों में इन नंबरों को लेकर जबरदस्त क्रेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली बाद अचानक भीड़ बढ़ने की पूरी संभावना है। गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर रजिस्ट्रेशन कराने की बाध्यता के चलते कर्मचारियों पर अत्यधिक दबाव होगा।
- अरविंद पांडे, आरटीओ (प्रशासन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें