फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोम्सो में बॉलीवुड संगीतकार अमित का चला जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के थोम्सो-18 के तीसरे दिन शनिवार की शाम बॉलीवुड संगीतकार अमित त्रिवेदी ने अपने गीतों की धुन के तार जैसे ही छेड़े मैदान में खड़े युवाओं करंट सा दौड़ गया। उन्होंने लव यू जिंदगी गीत की धुन पर समां बांधा। इसके बाद संगीतकार अमित ने आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गईं..., नैना दा क्या कसूर... और लैला लैला...आदि गीत सुनाए। गीत-संगीत का यह दौर देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मैदान में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। स्टेज के आगे युवाओं ने जमकर नृत्य किया। यहीं नहीं अमित त्रिवेदी ने छात्रों की कई फरमाइशों पर भी गीत सुनाए, जिन पर आईआईटीयन्स झूमते नजर आए। संस्थान और बाहर से आए छात्रों के अलावा प्रोफेसर भी मौजूद रहे। देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद मैदान से निकलते हुए छात्रों की जुबान पर अमित त्रिवेदी के गीतों की चर्चा थी। अमित त्रिवेदी को सुनने के लिए मैदान और इसके बाहर भारी भीड़ जमा थी। मैदान में अंदर जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई थी। छात्रों ने भी सभी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा अपने हाथों में लिया था। जो आईकार्ड और पास देखकर ही छात्रों को प्रवेश दे रहे थे। इस दौरान मैदान के सभी गेटों पर भारी गहमागहमी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें