फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौम्या ने पूरा किया नाना का सपना, बनेगी डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सीबीएसई नीट में 630 अंक हासिल करने वाली सौम्या पालीवाल के नाना का सपना पूरा हो गया। उनके नाना एनपी बड़थ्वाल हमेशा कहते थे कि परिवार से एक बच्चा डॉक्टर बनना चाहिए। सौम्या का सपना उत्तराखंड की सेवा करना है।
विज्ञापन

सचिवालय में सेक्शन ऑफिसर प्रकाश पालीवाल की बड़ी बेटी सौम्या पालीवाल ने दो साल की मेहनत के बाद नीट में कामयाबी हासिल की है। सौम्या का परिवार मूलरूप से पौड़ी के चमनपुर गांव का निवासी है। देहरादून में परिवार एमडीडीए कालोनी में रहता है। सौम्या की मां रेखा पालीवाल गृहिणी हैं। उन्हें जैसे ही रिजल्ट की जानकारी मिली तो वह बेहद खुश नजर आई। सौम्या ने डीएवी पब्लिक स्कूल से 10 सीजीपीए के साथ 10वीं पास की। इसके बाद वर्ष 2017 में यहीं से 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की। सौम्या ने गत वर्ष नीट में 464 अंक हासिल किए थे। इसके बाद वह नीट की तैयारी में जुट गई। सौम्या ने बलूनी क्लासेज से तैयारी की है। उनके शिक्षक विपिन बलूनी का कहना है कि वह पहले से ही नीट को लेकर काफी उत्साहित थी। एक साल की मेहनत के बाद सौम्या ने यह कामयाबी हासिल की है। सौम्या का सपना डॉक्टर बनकर प्रदेश की सेवा करना है।
विज्ञापन

....................
सक्सेस मंत्रा : नीट जैसे एग्जाम के लिए सधी हुई तैयारी की जरूरत होती है। रेगुलर स्टडी और कोचिंग से सफलता आसान है।
.....................
सौम्या की मार्कशीट
फिजिक्स : 148
केमिस्ट्री : 145
बायोलॉजी : 335
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें