फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनैश्चरी अमावस्या आज, फलदायी होगा शनि का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शनैश्चरी अमावस्या आज, फलदायी होगा शनि का पूजन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शनैश्चरी अमावस्या 17 मार्च को है। ज्योतिष में शनैश्चरी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। शनैश्चरी अमावस्या के दिन ज्योतिष उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती और शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य के अनुसार शनि को प्रसन्न करने के कई उपाय हैं। शनैश्चरी अमावस्या पर शनि का पूजन करना अत्यंत फलदायी होता है। संतान की सुख-समृद्धि के लिए इस दिन शनि का पूजन करना फलदायी होता है। इसके अलावा शनि पाप करने वालों को किसी न किसी रूप में दंड भी देते हैं। इसलिए उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। वे मनुष्य को उसके कर्मों के हिसाब से फल देने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रत्येक शनिवार को काली गाय की सेवा करें। पहली रोटी गाय को खिलाएं। अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन अंधेरा होने के बाद पीपल पर मीठा जल अर्पित कर सरसों का तेल का दीपक और धूप या अगरबत्ती अर्पित करें। पीपल की सात बार परिक्रमा करें। शनिवार का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ दिन होता है। शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनि मंत्र का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें