फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मोर्चा निभाएगा अभियान में अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा महानगर कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आजीवन सदस्यता अभियान में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मोर्चा अभियान के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।
बुधवार को मुख्य अतिथि महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा कि पार्टी ने आजीवन सदस्यता अभियान का जो लक्ष्य दिया है, उसे पूरा करने में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना सहयोग देंगे। अध्यक्षता करते हुए बृजलेश गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी के हित में अभियान को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग देगा। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि पांच करोड़ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी ओर से प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महानगर मीडिया प्रभारी उर्मिला त्रिपाठी, मीना कपूर, कमला रावत, शशि जुयाल, ममता गर्ग, विमला गौड़, कुमकुम, अर्चना बागड़ी, मंजू कोटनाला, निर्मला, अनिता गर्ग समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें