फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की चपेट में है पहाड़ी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षुओं को नशा समाज के लिए हानिकारक और मानव अंगों की तस्करी से संबंधित कानूनी जानकारियां दी गईं। बताया गया कि नशा समाज के लिए हानिकारक है, जिसे जागरूकता से ही कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान में नशे के तरीके भी बदल गए हैं। स्कूली बच्चे इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। स्कूलों के आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों की बिक्री की जाती है। बताया गया कि वर्तमान दौर में पहाड़ी बाजार भी इससे अछूते नहीं हैं। दुकानों में इनके बिकने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने समाज को नशे के प्रति जागरूक करने की अपील की। डा. प्रकाश भट्ट ने शरीर के अंगों के तस्करी करने पर होनेे वाले नुकसान की जानकारी दी। कोतवाली निरीक्षक पंकज पोखरियाल ने नशीले पदार्थों के सेवन, प्रचार या विक्रय करने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। अधिवक्ता अशोक डिमरी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एपीओ वीपी टम्टा, अधिवक्ता आरएस झिंक्वाण, सतीश गैरोला, प्रधानाचार्य डीएस नेगी, प्रभारी नायब तहसीलदार एसएस नेगी सहित अन्य लोगों ने विचार रखे। इस अवसर पर पैरालीगल वालंटियर ने भी कई जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें