फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में भी चले थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
पत्नी के पति संग ससुराल जाने की बात मायके पक्ष को इतनी नागवार गुजरी कि वे ससुराल पक्ष के साथ मारपीट पर उतर आए। महिला हेल्पलाइन से लेकर कोतवाली कैंपस तक मायके पक्ष और ससुराल पक्ष में थप्पड़ मुक्के चले। बीच- बचाव में आई पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई। आखिर में पत्नी के पति संग जाने पर ही मामला शांत हुआ। फिर मायके पक्ष भी पुलिस को कोसता हुआ लौट गया।
ज्वालापुर के सुभाषनगर की रहने वाली एक विवाहिता कुछ दिन पहले मनमुटाव होने पर मायके में आ गई थी। विवाहिता ने सिविल लाइन मुजफ्फरनगर निवासी अपने पति के खिलाफ महिला हेल्प लाइन में शिकायत कर दी थी। महिला हेल्प लाइन में काउंसिलिंग चल रही थी। शनिवार को महिला हेल्प लाइन में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। मुजफ्फरनगर से आए पति से जब पत्नी की बात हुई तब वो पति के साथ जाने के लिए राजी हो गई। बेटी की ये बात सुनकर मां, भाई और बहन का अचानक ही पारा चढ़ गया। वे उसके ससुराल जाने के विरोध में उतर आए। बस फिर क्या था महिला हेल्प लाइन में ही वे झगड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-तैसे बीच बचाव किया। फिर सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस पहुंचकर मायके एवं ससुराल पक्ष को कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी मायके पक्ष का रवैया आक्रामक रहा। मायके पक्ष के लोग पुलिस से भी उलझ गए। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप मढ़े। पुलिस की मौजूदगी में जब विवाहिता अपने पति के साथ जाने लगी तब मायके पक्ष ने मारपीट कर दी। पुलिस ने उन्हें बमुश्किल हटाया। तब कहीं जाकर विवाहिता अपने पति के साथ जा सकी। इधर, मायके पक्ष ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली। एसआई गजेंद्र यादव ने बताया कि विवाहिता ने खुद पति संग जाने की इच्छा जताई थी। मायके पक्ष बेवजह विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें