प्रदेश का सबसे ऊंचा 111 फिट का तिरंगा बुधवार को ग्राफि क एरा यूनिवर्सिटी में फ हराया गया। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत ने ग्राफि क एरा में तिरंगा फ हराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में किसी कालेज या विवि से 200 मीटर के दायरे में सिगरेट, गुटखा, शराब आदि की दुकान नहीं रहेगी।
ग्राफि क एरा यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत ने कहा कि आज उन्हें मंत्री बने महज 52 दिन हुए हैं, लेकिन राज्य में उच्च शिक्षा के विकास, छात्र-छात्राओं की समस्याएं दूर करने, शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षण संस्थाओं को रचनात्मकता से जोड़ने के लिए उन्होंने एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
राज्य के कालेजों और विवि हर वर्ष 180 दिन की पढ़ाई आवश्यक कर दी गई है। अब परीक्षाओं के बाद 40 दिन में रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। 111 फिट ऊंचाई वाले स्तंभ पर यह तिरंगा फ हराया गया है। 15 गुणा 21 फिट आकार वाले इस राष्ट्रध्वज के लिए खास तौर से व्यवस्थाएं की गई हैं। उच्च शिक्षा मंत्री छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्र गान में भी शामिल हुए।
समारोह में ग्राफि क एरा ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने कहा कि वह बहुत पहले से छात्रों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को मजबूत बनाने और उन्हें राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने के लिए ऐसा तिरंगा फ हराना चाहते थे।
अब एक माह के अंदर ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी और फि र उसके भीमताल परिसर में इसी तरह राष्ट्रध्वज फहराए जाएंगे। इस मौके पर ग्राफि क एरा यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. आरसी जोशी, कुलपति डा. एलएमएस पालनी, महानिदेशक डा. वीके तिवारी, ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. संजय जसोला, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, यूनिवर्सिटी के सलाहकार डा. एके अवस्थी, कुलसचिव एससी शर्मा आदि मौजूद रहे।