फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के प्लास्टिक मुक्त अभियान में जुड़े 108 स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के तहत नगर निगम के प्लास्टिक मुक्त अभियान से शहर के 108 स्कूल जुड़ गए हैं। इनमें से 100 स्कूलों के पंजीकरण पूरे किए जा चुके हैं। नगर निगम यह अभियान सिटीजन इंगेजमेंट और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था एसडीसी फाउंडेशन के साथ मिलकर चला रहा है।
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि इन स्कूलों में से कई ने प्लास्टिक इकट्ठा करने का काम शुरू कर दिया है। अभियान में भाग लेने वाले हर स्कूल में एक प्लास्टिक बैंक खोला जा रहा है। छात्र सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर प्लास्टिक बैंक में जमा कर रहे हैं। अभियान की समाप्ति पर प्रति छात्र सबसे ज्यादा प्लास्टिक एकत्रित करने वाले स्कूलों को पुरस्कार दिया जाएगा। नगर आयुक्त अभिषेक रुहेला के अनुसार, अब तक 1342 प्लास्टिक प्रहरी (छात्र स्वयंसेवकों) का नेटवर्क तैयार किया जा चुका है। अधिक से अधिक छात्रों और उनके परिवारों तक पहुंचने के लगातार प्रयास किए जा रहा हैं। इस नेटवर्क में प्लास्टिक संरक्षक और प्लास्टिक योद्धा को भी शामिल किया जा रहा है। अब तक 99 प्लास्टिक संरक्षक और 109 प्लास्टिक योद्धा का नेटवर्क तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें