फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति ने किया 108 मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
यूनेस्को क्लब दून वैली सेंट्रल समिति के अध‌िष्ठापन दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में मेघावी छा?
विज्ञापन
यूनेस्को क्लब दून वैली सेंट्रल समिति की ओर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह रविवार को नगर निगम टाउन हाल में हुआ। इस दौरान उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा-2019 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10वीं कक्षा के 108 मेधावियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव जैन व उनकी कार्यकारिणी के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा व विशिष्ट अतिथि राजपुर विधायक खजानदास रहे। क्लब सचिव पंकज जैन ने वर्ष 2019 में किए गए कार्यों की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने क्लब की स्मारिका का विमोचन किया।
छात्रवृत्ति समिति के अध्यक्ष डॉ. तरुण मित्तल व संयोजक डॉ. मुकेश धबलानिया ने गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, सीएनआई इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज, शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज, भवानी बालिका इंटर कॉलेज आदि के चयनित 108 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अनिल नंदा, रविंद्र कटारिया, सीमा डोरा, रोशनलाल अग्रवाल, संतोख नागपाल, प्रदीप अग्रवाल, संजीव मेंदीरत्ता, डॉ. राजीव बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें