ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दून क्रिकेट एकेडमी मैदान में शनिवार को अंडर-14 स्व. वीसी जैन क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में बारू क्रिकेट एकेडमी ने मैच बीच में छोड़ दिया। रन रेट के आधार पर सोशल बलूनी एकेडमी को विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही सोशल बलूनी की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई।
दून क्रिकेट एकेडमी के इंचार्ज हरिराम यादव ने बताया कि सोशल बलूनी की टीम ने राहुल के 148 और अभिषेक के 66 रनों की मदद से 365 रन का स्कोर खड़ा किया। आदित्य चक्रवर्ती ने 45 व वियन ने 32 रनों का योगदान दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारू एकेडमी अंपायर के निर्णय से असंतुष्ट होकर मैच बीच में छोड़ दिया। बारू एकेडमी ने केवल 19.3 ओवर ही खेले। इसके बाद रन रेट के आधार पर सोशल बलूनी एकेडमी ने 31 रनों से मैच जीत लिया।