ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
खेल महाकुंभ के अंतर्गत कबड्डी और वॉलीबाल स्पर्धा में देहरादून ने प्रथम स्थान हासिल कर दोहरा खितबा जीता है।
शनिवार को बहुउद्देशीय हॉल में हुई कबड्डी प्रतियोगिता केफाइनल मुकाबले में देहरादून ने नैनीताल को 34-23 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ऊधमसिंह नगर ने टिहरी को 40-12 से हराकर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा वॉलीबाल के खिताबी मुकाबले में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पौड़ी ने हरिद्वार को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। खोखो प्रतियोगिता में बागेश्वर ने पौड़ी को 01 पारी 07 अंक से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में देहरादून की टीम नैनीताल को हराया।
बैडमिंटन युगल वर्ग में चमोली की सोना और प्रिया की जोड़ी ने टिहरी की सोनिका एवं स्वाति को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरिद्वार की समीक्षा एवं अंजू तीसरे स्थान पर रहीं। टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के एकल वर्ग की प्रतियोगिता में ममता ऊधमसिंह नगर प्रथम, वैशाली पौड़ी द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर ज्योति चमोली रहीं। सभी विजेताओं को युवा कल्याण के निदेशक प्रताप सिंह शाह ने मेडल और धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, उप निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह, सहायक निदेशक एसके जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता, रघुवीर सिंह, पूजा सिंह, रविंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।