ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नैनीताल में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दून (क्लेमेंटटाउन) के प्रशांत लामा ने क्लासिक फिजिक में स्वर्ण पदक जीत कर ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। प्रशांत ने लगातार दूसरी बार ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग चैंपियन बनकर परिजनों का नाम रोशन किया है। इससे पहले प्रशांत दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन रहे थे।
नैनीताल में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रदेशभर के कई प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रशांत की इस उपलब्धि को लेकर परिवार के लोग और उनके मित्र बहुत खुश हैं। क्लेमेंटटाउन निवासी प्रशांत की माता आशा लामा ने बताया कि प्रशांत अपनी बॉडी बनाने में पिछले छह साल से वर्क आउट कर रहा है। प्रशांत पहले भी कई प्रतियोगिताएं जीत चुका है। प्रशांत की इस कामयाबी से उन्हें भी एक नई पहचान मिली है। इन दिनों प्रशांत दून के दो जिम में बॉडी बिल्डिंग करता है। वहीं, प्रशांत ने कहा कि बचपन से ही बॉडी बिल्डर बनने का सपना था। इसके लिए कड़ी मेहनत की।