ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रुद्रपुर मेें आयोजित होने वाले उत्तराखंड राज्य खेल के लिए बालक और बालिका सीनियर वर्ग की फेंसिंग टीम का चयन तीन नवंबर को होगा। जिला फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कंडवाल ने बताया कि तक उत्तराखंड राज्य खेल का आयोजन रुद्रपुर में 10 से 13 नवंबर के बीच होगा। इसमें देहरादून की सीनियर बालक और बालिका वर्ग की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तीन नवंबर (शनिवार) को बंजारावाला स्थित मैक्स इंटरनेशनल स्कूल में 3:30 बजे फेंसिंग टीम का चयन किया जाएगा।