फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद ने जमाया पृथ्वी पर पैर, लक्ष्मण को लगी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से गुरुनानक इंटर कॉलेज चुक्खुवाला में आयोजित रामलीला मंचन के पांचवें दिन रावण-अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति लीला का शानदार मंचन किया गया। लीला की शुरुआत अंगद का रावण दरबार में प्रवेश करने के साथ हुई।
रावण के दरबार में अंगद के पैर जमाने और उसे हटाने के प्रयास में रावण की सेना का हार मानने का प्रसंग देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाई। अंत में अंगद का पैर हटाने पर असफल होने पर अंगद युद्ध की घोषणा कर लौट आते हैं। इसके बाद मेघनाथ के साथ युद्ध करते हुए लक्ष्मण का मूर्छित होकर गिरने पर राम के भावुक होने का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष संतराम शर्मा, मंत्री राजेंद्र सभरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अयोध्यावासियों ने नम आंखों से राम को किया विदा
रामलीला कला समिति की ओर से रामलीला बाजार में चल रही रामलीला मंचन के छठे दिन राम-वनवास लीलाओं को भावपूर्ण मंचन किया गया। राम के सीता और लक्ष्मण समेत वन जाने का प्रसंग देख दर्शक भावुक हो उठे। अयोध्या की जनता ने नम आंखों से राम को विदा किया। वहीं कलाकारों ने गंगा तट पर केवट प्रंसग का जीवंत अभिनय किया। वन में पहुंच कर तमसा नदी पर केवट ने राम की सेवा की। सपरिवार चरणों को धोना, भक्तिमय भाव से राम की सेवा के संवादों ने दर्शकों को मन मोह लिया। इस मौके स्वामी रामशरण, समिति अध्यक्ष राकेश महेंद्रू, दयाल चंद गुप्ता, शोभित मांगलिक, अरविंद गोयल, हर्ष अग्रवाल, ललित मोहन शर्मा, बालेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
श्री पर्वतीय रामलीला कमेटी की ओर से रेसकोर्स में चल रही रामलीला में सीता हरण, जटायु उद्धार, भरत-मिलाप का सुंदर मंचन हुआ। इस दौरान पंकज पालीवाल, निशांत उप्रेती, अंकित सुंदर, खीमानंद आदि ने विभिन्न पात्रों के किरदार निभाए। श्री क्षेत्रीय संस्कृति रामकला इन समाज कल्याण समिति की ओर से सहस्त्रधारा में रामलीला मंचन में सोमवार को शबरी भेंट ,सुग्रीव मित्रता, बाली वध व हनुमान द्वारा लंका दहन का मंचन किया गया। इस मौके पर अभय कुकरेती, कुसुम पंत, अजय उनियाल, सुमित नेगी, नवीन उनियाल, मनोज कुकरेती, क मल पंत, अवनीश, संजीव डोभाल, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

माता की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महंत श्रीश्री 108 रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में सोमवार को मां भगवती के षष्टम स्वरूप मां कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना कर भक्तों को पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। पंडित आशीष उनियाल ने दुर्गा सप्तशती के पाठ किया। उन्होंने कहा कि हमें पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए और पौधों का रोपण करना चाहिए।
मंदिर में शाम को राकेश कुमार अग्रवाल, रिंकू नवीन गुप्ता, नरेंद्र उनियाल और विनोद गुप्ता ने मां भगवती की पूजा अर्चना की। इसके बाद डिवाइन म्यूजिकल ग्रुप की ओर से माता के मधुर भजन प्रस्तुत किए गए। भजन संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना के बाद तू कितनी भोली है तू कितनी प्यारी है मां, शेर पर सवार होके आ जा शेरावाली, रंग बरसे रंग बरसे मैया के दरबार रंग बरसे, मेला मैया का लगदा... भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, दिगंबर भागवत पुरी, दिलीप सैनी, अनुराग गोयल, संजय गर्ग, अनुराग गुप्ता, रोशन जयसवाल, अजय सिंघल, राकेश मित्तल, सुनील गोयल आदि मौजूद रहे।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा समिति की ओर से प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया गया। सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई। ढोल नगाड़ों के बीच षष्ठी पूजा की गई। इस मौके पर बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया गया। इस मौके पर डॉ. बृजेंद्र नाथ, तृप्ति, सुरेश, शांताराम, मानिका, आरके सिंहा, आरके दे, टीएस चलम, रवि भाटिया, संजय भाटिया आदि मौजूद रहे।
प्रेमनगर स्थित सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। पुजारी कृष्ण प्रसाद ने देवी के स्वरूप और महिमा का वर्णन किया। इस मौके पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। इस अवसर पर रवि भाटिया, कांता चावला, गुलशन माकिन, पंडित माधव उपाध्याय, बॉबी भाटिया, अनीता मल्होत्रा, अंजली शर्मा, संगीता भाटिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
देहरादून। आर्य समाज लक्ष्मण चौक का 52वां वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पंडित वीरेंद्र शास्त्री एवं आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने समाज में आध्यात्मिकता की उपयोगिता की जानकारी दी। अमरेश ने भजन सुनाए। इस मौके पर के हरि, सुरेंद्र अरोड़ा और ईश आहूजा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजयवीर, सतीश गोयल, डॉ. अंकुर कुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें