फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में नहीं रेबीज की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन

छावनी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों रेबीज वैक्सीन का टोटा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को बाजार से महंगे दाम पर वैक्सीन खरीदनी पड़ रही है। सरकारी अस्पताल में लोगों को निशुल्क रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन चकराता स्थित सामुदायिक अस्पताल में लंबे समय से वैक्सीन का स्टॉक खत्म है। अस्पताल में वैक्सीन न होने से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना गरीब लोगों को करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीण भगत सिंह, चमन सिंह, नरेंद्र सिंह, गुमान सिंह, भाव सिंह, रवि आदि का कहना है कि पिछले सप्ताह भी चकराता में एक मजदूर के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन उसे अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन नहीं मिला। इसके बाद तीमारदारों को उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां जाना पड़ा। बताया कि बाजार में बहुत महंगे दाम पर यह टीका मिलता है। कहा कि सीएचसी 40 से अधिक गांव का केंद्र बिंदु है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में शीघ्र वैक्सीन की व्यवस्था करनी चाहिए। कहा यदि जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध नहीं होती तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि बजट की कमी के कारण अस्पतालों में नियमित तौर पर रैबीज की वेक्सीन सप्लाई नहीं हो पा रही है। बजट मिलते ही सभी अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें