फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के साथ वीरों की भूमि भी है उतराखंड : अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि के साथ वीरों की भूमि भी है उत्तराखंड : अग्रवाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही वीरों की भूमि भी है और अनूठी संस्कृति संजोए हुए है। देश में नौसेना के चिकित्सा विभाग के नौसैनिकों का विशेष योगदान है। नौसैनिक युद्धपोतों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ये बातें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने वेटरंस इंडियन नेवल मेडिकल वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय भारतीय नौसैनिक चिकित्सा सम्मेलन में कहीं।
रिस्पना तिराहा स्थित एक होटल में शनिवार को वेटरंस इंडियन नेवल मेडिकल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि और लेफ्टिनेंट कमांडर जेआर शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। सम्मेलन में देशभर से 230 पूर्व सैनिक शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सैन्य सेवाओं में उत्तराखंड का विशेष योगदान है। नौसैनिक युद्धपोतों पर अपने जौहर दिखाने के साथ ही स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान उन्होंने देशभर के नौसैनिकों से गंगा स्नान करने का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

इसके पहले नौसैनिकों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कथक नृत्य की प्रस्तुति देने वाली प्रियंका जोशी को पांच हजार, सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने वाली आकृति नौटियाल और स्नेहा को पांच हजार, जोगीवाला स्थित विवेकानंद विद्यालय की छात्राओं को राजस्थानी गीत पर नृत्य प्रस्तुत करने पर एक हजार रुपये देने की घोषणा विस अध्यक्ष ने की। सम्मेलन में कमांडर आरके सौंखला, कमांडर एनएस धामी, बलवंत राय, डॉ. जगदीश भट्ट, दीप जोशी, बलराम त्यागी, महेश चंद्रा, सत्यनारायणा, अभय राम, एनसी प्रेमी, गुर्जर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
सम्मेलन में देशहित में सेवा करने वाले नौसैनिकों को सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. चंद्रशेखर, विल्फ्रेड बी. हैरी, केके यादव, रमेश सैनी, डॉ. बिमल नौटियाल को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विशिष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। कमांडर आरके सौंखला, कमांडर अविनाश चंद्रा, लहू रौंडाल, रमेश चंद्रा, बलराम त्यागी, नजरे आलम को सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली तमन्ना जोशी, भौतिक विज्ञान, गणित और रसायन विज्ञान में 95 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली वैष्णवी जलाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें