श्रीनगर। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में उपलन के माध्यम से तैनात नौ कर्मियों को छह माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। अब कर्मियों ने 9 से 30 सितंबर तक प्रति दिन दो घंटे कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
वेतन भुगतान की मांग के लिए कर्मी संयुक्त चिकित्सालय में तीन सितंबर से एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे है। शनिवार से आक्रोशित कर्मियों ने अब 30 सितंबर तक कार्य बहिष्कार की अवधि बढ़ा दी है। अब कर्मियों ने प्रतिदिन दो घंटे कार्यबहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर देव सिंह बिष्ट, विपिन चंद्र चमोली, अरविंद बिष्ट, धीरेंद्र रावत, राजेंद्र लिंगवाल, हरीश रूडोला, यशोदा, विजयलक्ष्मी, सर्वेश्वरी आदि मौजूद थे।