फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला आश्वासन, काम पर लौटे अधिशासी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पेयजल निगम में वाहन की मांग को लेकर सामूहिक छुट्टी पर गए अधिशासी अभियंता सोमवार को कार्य पर लौटे आए। वहीं अधिशासी अभियंता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन कुमार राय ने पांच दिनों में वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर फिर से मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों एमडी की ओर से अध्यक्ष के लिए अधिष्ठान मद से 19.78 लाख रुपये की गाड़ी खरीद कर दी गई थी। इससे मुख्यालय में कार्यरत अधिशासी अभियंताओं में रोष बढ़ गया था। इसके बाद निगम की ओर से वाहन की व्यवस्था किए जाने तक छह ईई (अधिशासी अभियंता)16 मई से सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। अधिशासी अभियंताओं के अवकाश पर जाने से कई योजनाओं का कार्य प्रभावित हो रहा था। एमडी भजन सिंह ने शनिवार को अधिशासी अभियंता एसोसिएशन के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द वाहन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था। इसी आश्वासन पर सभी अधिशासी अभियंता सोमवार से कार्य पर लौटे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें