रुड़की। रुड़की से इकबालपुर के बीच पड़ने वाले रेलवे ब्रिज 1271 डाउन लाइन में सोमवार से लोहे के गार्डर बदले जाने हैं। इसके चलते कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। विभागी अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों का आवागमन सुबह साढ़े दस बजे से शाम छह बजे तक प्रभावित रहेगा।
स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि अहमदाबाद से हरिद्वार पहुंचने वाली अहमदाबाद मेल सोमवार को मेरठ तक ही आएगी। मेरठ से हरिद्वार के बीच इसका संचालन बंद रहेगा। इसके अलावा श्रीगंगानगर से हरिद्वार आने वाली गंगानगर एक्सप्रेस भी रुड़की और हरिद्वार तक नहीं पहुंचेगी। यह ट्रेन सहारनपुर से वापस जाएगी। अमृतसर से हरिद्वार आने वाली जनशताब्दी अंबाला से हरिद्वार के बीच में रद्द रहेगी। बांद्रा से देहरादून जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस दिल्ली से वाया मुरादाबाद होते हुए हरिद्वार और देहरादून पहुंचेगी