श्रीनगर। श्रीकोट खेल समिति की ओर से आयोजित श्रीनगर प्रीमियर लीग चैपिंयनशिप हाईवर्ल्ड लायंस क्लब श्रीनगर के नाम रही। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम को नगद पुरस्कार के साथ ही ट्राफी दी गई।
रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल एमडी क्लब श्रीकोट व हाईवर्ल्ड ्ड क्लब श्रीनगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एमडी क्लब ने पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी हाईवर्ल्ड क्लब श्रीनगर ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। टीम के रामपाल ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। जवाब में एमडी क्लब श्रीकोट की टीम 160 रन ही बना पाई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब श्रीकोट के प्रकाश रौथाण को दिया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप रौथाण ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की । प्रतियोगिता आयोजक संजय कुमार फौजी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। फाइनल मुकाबले के दौरान श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष बासुदेव कंडारी, गणेश भट्ट, अर्जुन भंडारी, अनिल स्वामी, राजीव विश्नोई आदि मौजूद थे। विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता टीम को 5 हजार की नगद राशि दी गई।