फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के सामुदायिक केंद्रों से भरें इग्नू के फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के फॉर्म अब गांव के सामुदायिक केंद्रों से भी भरे जा सकेंगे। इग्नू ने गांव-गांव तक पहुंच बनाने के लिए ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीईएल) को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। इसके तहत आईटी पार्क स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में प्रशिक्षण दिया गया। इसका मकसद गांव के बच्चे को इग्नू में दाखिला दिलाना है।
इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि पहले चरण में गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों के 100 से अधिक वीएलई एवं उनके जिला समन्वयकों को प्रशिक्षित किया गया है। कार्यशाला का मकसद वीएलई को इग्नू के ऑनलाइन एडमिशन, ऑनलाइन पुन: पंजीकरण, ऑनलाइन परीक्षा फ ॉर्म आवेदन एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं का प्रशिक्षण देना था। डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि इग्नू एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के हाल में ही हुए समझौते के अंर्तगत अब इग्नू की ऑनलाइन सेवाएं हर गांव हर शहर में सामुदायिक सेवाएं केंद्रों पर कार्य कर रहे वीएलई के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। इग्नू के उपनिदेशक डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में विकास की प्रक्रिया को हर गांव हर शहर तक पहुंचाने में वीएलई का बड़ा योगदान रहा है। भविष्य में इग्नू के माध्यम से उच्च शिक्षा के प्रसार में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। कार्यशाला के दौरान सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदम्बा प्रसाद ने ऑडियो-वीडियो माध्यम से इग्नू की ऑनलाइन एडमिशन, पुन:पंजीकरण आदि प्रक्रियाओं के बारे में समझाया। इस मौके पर सीएससी के राज्य प्रभारी ललित बोरा, सीएससी के राज्य समन्वयक संदीप शर्मा, राकेश चंद्र नौनी, संतोष कुमार वर्मा, प्रदीप, सुरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

31 जनवरी तक लें दाखिला : इग्नू में दाखिलों की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2018 है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र ऑफ लाइन माध्यम से इग्नू के अधिकांश कार्यक्रमों में निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूओयू में विशेष दाखिले की अंतिम तिथि आज: उत्तराखंड मुक्त विवि में विशेष दाखिले की तिथि 17 जनवरी है। विवि प्रशासन ने प्रवेश के लिए उमड़े विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। स्नातक व सभी परास्नातक विषयों के प्रथम वर्ष में प्रवेश देने के लिए यूओयू द्वारा चलाए गए विशेष दाखिला अभियान के तहत 17 जनवरी 2018 अंतिम तिथि है। छात्रों की सुविधा के लिए कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं। वर्तमान ग्रीष्मकालीन सत्र में प्रवेश लेने वाले ये सभी विद्यार्थी आगामी जून माह में आयोजित परीक्षा में बैठ सकते है। बता दें प्रदेश में प्राइवेट परीक्षा बंद होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र दूरस्थ्य शिक्षा में प्रवेश ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें