डिग्री कॉलेज में शुरू हो एमबीए और एलएलबी कोर्स
ब्यूरो/अमर उजाल/ विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में एमबीए, एलएलबी कोर्स शुरू करने और छात्रा कॉमन रूम निर्माण कराने समेत कई मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्यश्री क्षेत्री ने कहा कि एमबीए, एलएलबी जैसे प्रोफेशनल कोर्स संचालित न होने के कारण हर साल कॉलेज में छात्रों की संख्या में कमी आ रही है। छात्रों को देहरादून और अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि कॉलेज में यदि एमबीए और एलएलबी कोर्स का संचालन शुरू हो जाए तो छात्रों को इन कोर्स के लिए महंगे प्राइवेट कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा छात्रोें ने कॉलेज में स्थापित पुस्तकालय के भी सुचारू रूप से संचालित न होने का आरोप लगाया। प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने कहा कि मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सह गढ़वाल संयोजक अंकित जोशी, छात्रसंघ सचिव फरमान, सतीश पाल, मुजम्मिल, प्रशांत, संदीप कंडवाल, शुभम सिंह, विवेक बिजल्वाण, सजल कन्नौजिया, अभिनव, निलेश, अरुण नेगी, संजीव कुमार, सलमान, राशिद आदि शामिल रहे।