फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी का स् थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना 69वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के अलावा मैराथन दौड़ भी करवाई गई। इसमें क्षेत्र के अधिकतर सरकारी और गैरसरकारी विद्यालयों के 560 छात्र-छात्राओं और युवाओं ने नशा मुक्ति के संकल्प के साथ रन फॉर नेशन दौड़ लगाई। रविवार सुबह तड़ियाल चौक पर हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने मैराथन दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सैकड़ों की तादाद में युवाओें ने मालवीय उद्यान तक दौड़ लगाई।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड स्थित चंद्रज्योति कुंज में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को देश की शक्ति बताया।
इस अवसर पर विद्यालयी मैराथन दौड़ के छात्र वर्ग में प्रभु को प्रथम, गौरव को द्वितीय और संजय को तृतीय पुरस्कार दिया गया। छात्रा वर्ग में प्रियंका रावत प्रथम, मीनाक्षी नेगी द्वितीय और सृष्टि को तृतीय पुरस्कार दिया गया। स्वतंत्र वर्ग में आशु कुमार, स्वाति जोशी को पहला, रवि पंत, निशा राणा को दूसरा, पारस व पद्मिनी को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इस अवसर पर एबीवीपी के जिला प्रमुख महावीर सिंह बिष्ट, गढ़वाल सह संयोजक अंकित जोशी, गौरव जोशी, सौरभ नौडियाल, पृथ्वी, शांतनु थपलियाल, नीरज ढौंडियाल, अतुल डोबरियाल, प्रियंका रावत, निधि बिष्ट, आशीष केष्टवाल व शुभम डोबरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें