फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बदरीनाथ मार्ग पर लालपुल पर नेशनल हाईवे जाम करने वाले लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रोड होल्डअप का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस की ओर से दर्ज इस मुकदमे में हिंदू संगठनों के आठ नेताओं को नामजद करते हुए 80 से 90 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। उनकी पहचान पुलिस की वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर की जाएगी। पुलिस का कहना है कि एनएच जाम करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मुकदमा दर्ज करने के पीछे पुलिस ने समय-समय पर मिलने वाले हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दिन में लालपुल के पास स्थित प्राचीन मंदिर को वन विभाग द्वारा तोड़ने के विरोध में हिंदू संगठनों ने पौड़ी नेशनल हाईवे को करीब डेढ़ घंटे जाम कर दिया था। पुलिस प्रशासन के समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने जाम तो खोल दिया, लेकिन शुक्रवार रात को कोतवाली पुलिस ने आंदोलन की अगुवाई कर रहे विहिप के नगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संदीप डबराल, बजरंग दल के जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नीलकंठ ध्यानी, सोमदत्त नैथानी, अमित सजवाण, सुमित सिंघल और सौरभ नौडियाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 और 341 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आठ नामजद लोगों के साथ ही पुलिस ने इस मामले में 80 से 90 अज्ञात लोगों को भी मुलजिम बनाया है, जिनकी पहचान वीडियो रिकार्डिंग और अन्य माध्यमों से की जाएगी। उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी की ओर से दर्ज इस मुकदमे की जांच बाजार चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रदीप नेगी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें