फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर आठ गांव होंगे रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। पुरोला ब्लॉक के सरबडियार क्षेत्र के आठ गांवों में ग्रिड की बिजली पहुंचने की उम्मीद जगी है। अभी तक क्षेत्र के इन गांवों के कुछ घरों में सौर ऊर्जा की रोशनी थी, जबकि अधिकांश घरों में लालटेन की रोशनी से ग्रामीण काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के सीमांत क्षेत्र सरबडियार पट्टी के आठ गांव तीन ग्राम पंचायत के अंतर्गत पड़ती है। सरबडियार पट्टी के ये आठ गांव नौगांव ब्लॉक के सरनौल गांव से लगे हुए हैं। इन्हें पुरोला ब्लॉक मुख्यालय दूर और बड़कोट नजदीक पड़ता है, लेकिन सर, पौंटी, किमडारा ग्राम पंचायत के आठ गांवों की करीब दो हजार की आबादी के विकास में वन अधिनियम सबसे ज्यादा अभिशाप बना है, जिससे यहां पर अभी तक सड़क व बिजली नहीं पहुंच पाई है। लेकिन अब नए साल में ऊर्जा निगम सभी गांवों में बिजली पहुंचा देगा। वर्ष 2018 में विद्युतीकरण से चाक चौबंद होकर ग्रिड की बिजली से ग्रामीणों को रोशनी मिलेगी। ग्रामीण विद्युतीकरण विभाग इन आठ गांवों के लिए सात करोड़ की लागत से ग्रिड की बिजली पहुंचाने का काम कर रहा है, जिसका इस साल दिसंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
ग्रामीण विद्युत विभाग के ईई अरुणकांत का कहना है कि सरनौल के निकट वन भूमि का प्रकरण है, जिसकी पत्रावली तैयार कर भूमि ट्रांसफर के लिए भेजी गई है, जबकि दूसरी ओर गांव में कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में सरबडियार क्षेत्र में बिजली पहुंचने की पूरी उम्मीद है। इधर अपर यमुना वन प्रभाग के एसडीओ जीपी सिंह कहते हैं कि विद्युतीकरण की पत्रावली जल्द स्वीकृत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें