फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ने फोन नहीं उठाया, दूसरे ने काह मेरा क्षेत्र नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम में भी सीमा विवाद हावी है। सड़क पर टूटकर गिरे एक बिजली के तार की सूचना जब देर रात एक बिजलीघर को देने का प्रयास किया गया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। दूसरे बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी ने फोन तो उठा लिया, लेकिन उन्होंने क्षेत्र दूसरे बिजलीघर का बताते हुए पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

संजय गांधी कालोनी में आ रही विद्यालय लाइन का एक तार रविवार देर रात टूटकर सड़क पर गिर गया था। तार में करंट था। एक उपभोक्ता ने रामनगर स्थित बिजलीघर के 9760242312 पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। उसके बाद उपभोक्ता ने रामनगर स्थित दूसरे बिजलीघर के 9152394847 फोन कर सूचना दी। यहां तैनात कर्मचारी ने उक्त कालोनी दूसरे बिजलीघर क्षेत्र में आने की बात कही। कर्मचारी को बताया गया कि वहां फोन नहीं उठ रहा है। इस पर कर्मचारी ने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि वह स्वयं इसकी सूचना दूसरे बिजलीघर को दें। बाद में उपभोक्ता ने जेई सुरेंद्र कुंवर को इससे अवगत कराया। उन्होंने लाइनमैन को भेजकर रात करीब तीन बजे तार जुड़वाया। इस संबंध में जेई सुरेंद्र कुंवर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। वह जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें