फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते तबाह हो गया परिवार

Thu, 11 Jul 2013 11:22 AM IST
देवेंद्र बर्त्वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सज्जन के मुंहबोले भाई रणजीत ने बताया कि मंगलवार मध्य रात्रि को जब बारिश तेज होने लगी तो ग्रामीणों को किसी अनहोनी का अंदेशा होने लगा था। उन्होंने सज्जन को कहा, बारिश बढ़ती जा रही है, इधर-उधर चलो, लेकिन वे अपने घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

ठीक तीन बजे बिजली चले गई। अंधेरा होने पर सज्जन परिवार सहित कमरे में चले गया, लेकिन पल भर में मकान ढह गया। जमीदोज हुए मकान के एक कोने में बैठे रणजीत लाल ने बताया कि भरापूरा परिवार देखते ही देखते तबाह हो गया। सज्जन और उसका बेटा संजय मेहनत, मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

चमोली में बारिश का कहर जारी, मलबे की चपेट में आए सात लोग

इन दिनों सज्जन अपने छोटे बेटे विजय लाल की शादी की तैयारी में था। विजय देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता है, लेकिन विश्वास ही नहीं हो रहा है कि यह परिवार ऐसे काल के ग्रास में समा जाएगा। उन्होंने बताया कि सज्जन की दो वर्षीय पौत्री सृष्टि और चार वर्षीय कामिनी दादा के डांटने पर मेरे पास शिकायत करने आ जाती थी, लेकिन हमें छोड़कर ये बच्चियां कहां चली गई हैं।
विज्ञापन


मनसूबे पूरे नहीं हुए
सज्जन ने उम्रभर परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत, मजदूरी की। जब संजय की तीसरी पुत्री हुई, तो सज्जन लाल ने कहा कि बेटा हो या बेटी, क्या फर्क पड़ता है। ये बेटियां हमारे बुढ़ापे का सहारा होंगी, लेकिन सज्जन को क्या मालूम था कि काल उसके मनसूबे पूरे होने नहीं देगा।
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें