फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी वालों ने डाला पर्यटकों की जेब पर डाका

Mon, 10 Jun 2013 11:47 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संडे को पहाड़ों की रानी की सैर की इच्छा रखने वाले पर्यटकों को जेब का कष्ट भी झेलना पड़ा। इस दिन भी मसूरी के लिए बसें बेहद कम रही। मजबूरन लोगों को टैक्सी का सहारा लेना पड़ा, लेकिन बसों की कमी और पर्यटकों की अचानक बढ़ी संख्या देख टैक्सी वालों की जुबान को मानो पंख लग गए। उन्होंने यात्रियों से अनाप-शनाप किराया मांगना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने कोई और रास्ता न देख मजबूरी में इन टैक्सियों में कदम रखे। मसूरी समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी देखने के बावजूद उत्तराखंड परिवहन निगम आंखें बंद किए बैठा है। महज 50-60 बसों के सहारे वह फेरे पूरे करा रहा है। बीते साल से भी सबक नहीं ले रहा। पर्यटकों की तादाद को देखते हुए उस वक्त इनकी संख्या बढ़ाकर सौ से ज्यादा की गई थी।

बीच रास्ते बस खराब, लगा जाम
मसूरी पर्यटन सीजन के बावजूद परिवहन निगम की सेवाओं में कोई सुधार नहीं है। पहाड़ चढ़ती बस कब कहां धोखा दे जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। रविवार को भी किंक्रेग-लाइब्रेरी बस स्टैंड के बीच थापर टैरेस के पास रोडवेज की एक बस खराब हो गई। बीच सड़क पर बस खराब होने से यहां काफी देर जाम लगा रहा। बस ठीक न होने पर यात्री दूसरे वाहनों से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचे।
विज्ञापन


पहाड़ों की रानी में हालात बेकाबू
पहाड़ों की रानी मसूरी में हालात बेकाबू रहे। पर्यटकों की आमद बढ़ने सेे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। किंक्रेग से लेकर जीरो प्वाइंट तक रविवार सुबह आठ बजे से ही जाम लग गया। देर शाम तक यहां वाहन रेंगते नजर आए। माल रोड भी तगड़ा जाम रहा। इतना ही नहीं, भीड़ इस कदर थी कि वीकेंड पर कई लोगों को ठहरने के लिए कमरे तक नहीं मिले। उन्होंने अपना वक्त हवाघरों या अपनी कार में काटा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें