फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की कई हस्तियां झेल रहीं रंगदारी की मार

Sat, 16 Feb 2013 02:11 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दून की कई हस्तियां रंगदारी की मार झेल रही हैं। कई बरस से यह खेल चल रहा है, क्योंकि ना का मतलब जान का रिस्क लेना है। सोलिटेयर होटल मालिक के बेटे के साथ हुई घटना को उसी इंकार से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधी गठजोड़ की दहशत की पूरी कीमत वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


रंगदारी देने वाले कारोबारियों के नाम पुलिस की जुबां पर भी हैं, लेकिन शिकायत न मिलने की बात कहकर कानून के रखवाले अपनी जिम्मेदारी से किनारा करते रहे हैं। जुर्म के कीड़ों के लिए दून जिले को शरणस्थली और ऐशगाह के रूप में इस्तेमाल किया है। इलाके के छुटभैय्या अपराधियों से गठजोड़ ने उनकी ताकत में इजाफा किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के माफियाओं ने ही दून में रंगदारी की संस्कृति प्रचलित की थी। माफिया सरगना नफीस अंसारी ने एक ड्रग्स कंपनी के मालिक का अपहरण कर करोड़ों की फिरौती वसूली थी। इसके बाद उसकी दहशत का साम्राज्य दून से लेकर दिल्ली तक फैल गया था। सुशील मूंछ, भूपेन्द्र बापर, सुनील राठी, संजीव जीवा के सिपहासालारोंने रंगदारी के इस खेल को ओर बढ़ावा दिया। अब तो उत्तराखंड के कई दूसरे अपराधी भी अपनी सुख सुविधाओं को पूरा करने के लिए यही राह पकड़े है।
विज्ञापन


दून के अलावा हरिद्वार में पश्चिम के अपराधियों का दबदबा किसी से छिपा नहीं है। पुलिस कितना भी दावा करे, लेकिन हकीकत में उनकी कारगुजारियों पर कभी विराम नहीं लग पाया। उसकी वजह यह भी है कि बदमाशों के नेटवर्क के सामने उत्तराखंड़ पुलिस बेबस है। पश्चिम में नौकरी कर चुके पुराने पुलिसकर्मी ही अपराधियों के गैंग के अपराध तरीकों से वाकिफ हैं। नए पुलिसकर्मी तो पूरे खेल से अनभिज्ञ है।

आतंकित कर मोटी रकम वसूलने का यह खेल बरसों पुराना है। बिल्डर और बड़े कारोबारी अपराधियों के निशाने पर रहे हैं। सोलिटेयर होटल के मालिक से करीब दो साल पहले रंगदारी मांगी गई थी। यदि हमले की वजह यही निकलती है तो चोरी छिपे चल रहा खेल पुलिस की मुश्किलों को ओर बढ़ा सकता है।

डीआईजी से मिले होटल मालिक
सोलिटेयर होटल मालिक के बेटे पर हुए हमले के मामले में होटल ऑनर एसोसिएशन ने शुक्रवार को डीआईजी अमित सिन्हा से मिलकर हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना था कि कुछ दिनों से दून में गुंडागर्दी बढ़ी है। होटल संचालकों की सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई है। डीआईजी ने उन्हें भरोसा दिया कि पुलिस कार्रवाई चल रही है। जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें