फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल विभाग को मदद के लिए आई सैकडों कॉल

Mon, 17 Jun 2013 05:52 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसूनी कहर ने दमकल विभाग की सांस फुला कर रख दी। 24 घंटे में मदद के लिए 150 से ज्यादा फोन कॉल आई। कहीं से घरों में पानी भरने की कॉल आई तो कहीं वृद्घ दंपति को बचाया गया। वहीं कई कॉल के साथ वीआईपी की सिफारिशें में आई। बहरहाल, कम संसाधनों के साथ दमकल के कर्मचारी अपने वाहनों में दिन भर यहां से वहां दौड़ते रहे।
विज्ञापन


दमकल को सबसे ज्यादा काल पानी निकासी के लिए आए। सुभाषनगर चौक, कारगी चौक, लक्ष्मण चौक, नेशविला रोड, क्लेमनटाउन, माता मंदिर रोड, जीएमएस रोड और हरवंश वाला में घरों में जल भराव हो गया था। इन सभी इलाकों में दमकल के वाहन नहीं जा सके। इसलिए यहां पर पोर्टेबल पंप भेजे गए। क्लेमनटाउन क्षेत्र में गुप्ता स्टोर के पास एक घर में वृद्घ दंपत्ति घर की ऊपरी मंजिल में फंस गए थे। उन्हें दमकल के कर्मचारियों ने सीढ़ी डालकर नीचे उतारा।

हो रही तुरंत कार्रवाई
नेशविला रोड पर आरआर अपार्टमेंट में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। जबकि राजपुर रोड पर एक होटल में आग लगने की सूचना दी। जिला अग्नी अधिकारी हरीश गिरी ने बताया कि कई जगह बड़े वाहन नहीं जा पा रहे हैं। वहां हम पोर्टेबल पंप भेज रहे हैं। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम से भी हमें सूचना मिल रही है। जिस पर हम तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें