फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत पर पिता ने मांगा इंसाफ

Mon, 08 Jul 2013 10:01 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अकेले चिराग को गंवाने पर आंखों में आंसू और जुबान पर इंसाफ की बात। रूंधे गले से गोपाल वर्मा ने बेटे रवि की मौत का दर्द बयां किया तो उसकी खुदकुशी पर भी कई सवाल उठाए।
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज

रविवार को हरिद्वार रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोपाल वर्मा ने कहा कि उनका बेटा इतना बुजदिल नहीं था कि अपनी पत्नी और ससुर को गोली मार देता। उन्होंने सवाल उठाया कि रवि ने दीवार पर चढ़कर खुदकुशी की तो वह नीचे क्यों नहीं गिरा, दीवार पर ही कैसे पड़ा रहा। रवि के ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वर्मा ने मामले की सीबीसीआईडी जांच की मांग की।

कैसे मनाएंगे शादी की वर्षगांठ
गोपाल ने बताया कि दो जुलाई की तारीख अब जिंदगी भर उन्हें कचोटती रहेगी। इसी दिन उनकी शादी हुई थी, इसी दिन नातिन का भी जन्म हुआ, लेकिन इसी दिन इकलौता बेटा रवि दुनिया से चला गया।
विज्ञापन


गोपाल ने बताया कि रवि दो जुलाई को सुबह से उनकी शादी की वर्षगांठ और भांजी का जन्मदिन मनाने की तैयारियों में जुटा रहा। रात को पार्टी के बीच वह कुछ देर में आने की बात कहकर निकला। महज 15 मिनट बाद उसकी मौत की मनहूस खबर उन्हें मिली।

मेघना और परिजनों पर मुकदमा
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रवि के सुसाइड नोट और घटना के कारणों को साक्ष्य मानते हुए मेघना और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रवि के पिता गोपाल वर्मा की तहरीर पर मेघना उसके पिता राजेंद्र नेगी, मां लक्ष्मी नेगी, छोटी बहन और उसके मित्र, मेघना की बुआ और उसके बेटे, मेघना की मां की सहेली संतोष नेगी समेत कुछ अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें