फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में छप रहे थे नकली नोट, दो गिरफ्तार

Tue, 23 Oct 2012 01:05 PM IST
देहरादून/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार रात पटेलनगर के एक घर में छापे जा रहे नकली नोटों का जखीरा बरामद किया है। पचास, सौ और पांच सौ के पौने दो लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो युवकों को पकड़ा गया है। उनके पास से कंप्यूटर, स्कैनर और अन्य अन्य सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन


मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि हरिद्वार-देहरादून रोड पर स्थित एक मकान में कुछ लोग जाली नोट छाप रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा तो वहां का नजारा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में पचास और सौ-सौ के नोट बिखरे पडे़ थे। पांच सौ के नोट भी थे। कुछ नोटों की गड्डियां भी रखी हुई थीं। पुलिस को देखते ही दोनों युवकों ने पिछले दरवाजे से भागने की कोशिश की लेकिन दोनों पकड़े गए। कमरे में कंप्यूटर और कलर प्रिंटर की मदद से नोट छापे जा रहे थे।

दोनों युवक देहरादून के ही निवासी हैं। एक कंप्यूटर इंजीनियर बताया गया है। पुलिस अधिकारी और ज्यादा बरामदगी का दावा करते हुए अभी इस खुलासे पर पर्दा डालने में लगे हुए हैं। वहीं सूत्रों ने बताया कि पकडे़ गए युवकों के पास से एक लाख 75 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें