फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से उड़ा बिजली का ‘फ्यूज’

Tue, 18 Jun 2013 11:08 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में सोमवार को बिजली का उत्पादन नहीं हो पाया। प्रदेश की सभी जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप रहा। इससे पहले रविवार को भी केवल पांच मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो पाया था। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक जीपी पटेल के अनुसार भारी बारिश के कारण सभी नदियों में बड़े पैमाने पर गाद आ गई है।
विज्ञापन


इसके कारण टरबाइनों को चला पाना संभव नहीं हो रहा है। गंगा से लेकर यमुना वैली और कुमाऊं तक की जल विद्युत परियोजनाएं ठप हैं। किसी भी परियोजना से सोमवार को उत्पादन नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि मशीनों को चलाने की स्थिति में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में नदियों का पानी जब तक स्वच्छ नहीं होता तब तक उत्पादन बंद रहेगा। मौसम साफ रहा तो मंगलवार को दोपहर के बाद टरबाइनें चलाई जाएंगी।

बिजली मांग में गिरावट
भारी बारिश होने के कारण बिजली की मांग में भी कमी दर्ज की गई है, जहां तीन दिन पहले तक बिजली की मांग 32 से 35 मिलियन यूनिट के आसपास थी, वहीं सोमवार को मांग केवल 22 मिलियन यूनिट रही।
विज्ञापन


बारिश से बिजली उत्पादन ठप
भारी बारिश के कारण राजधानी की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। सोमवार को 20 से अधिक इलाकों में शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से बड़े पैमाने पर बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर का नुकसान हुआ, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

टर्नर रोड स्थित बिजली सब-स्टेशन में पानी घुसने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पानी निकासी का कार्य सोमवार सुबह तक चलता रहा। अधिक पानी होने के कारण एक ट्रांसफार्मर भी नाले में गिर गया।

बिजली के पोल बहने की सूचना
मशक्कत के बाद शाम पांच बजे के बाद टर्नर रोड बिजली सब स्टेशन क्षेत्रों की आपूर्ति सामान्य की गई। माजरा, अजबपुर, निरंजपुर, गोविंदगढ़, सहित अन्य स्थानों पर भी बिजली के खंभे बह गए। विंदाल नदी में 33 केवी की लाइन खतरे की जद में आ गई है। इसके अलावा विकासनगर, कालसी, चकराता, ऋषिकेश, मसूरी सहित अन्य स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त और बिजली के पोल बहने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें