फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली पर निकली दून पुलिस

Thu, 13 Jun 2013 11:50 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में मित्र पुलिस का चेहरा एक बार फिर दागदार हो गया। प्रेमनगर चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मी और उपनल के जरिये भर्ती चालक पुलिस पेट्रोल कार लेकर वसूली पर निकल पड़े। कोटला संतूर क्षेत्र के कई लोगों पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। तीनों फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने लगे।
विज्ञापन


विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा काटा। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने दोनों जवानों को लाइनहाजिर कर दिया। चालक को नौकरी से हटा दिया गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह प्रेमनगर चौकी में तैनात कांस्टेबल किशोरीलाल और विनोद चालक मनीष राणा के साथ पेट्रोल कार लेकर निकले। तीनों कोटला संतूर स्थित नदी के किनारे पहुंचे और शराब पीने लगे।

मारपीट करने लगे
आरोप है कि इस दौरान एक टैंकर चालक नदी में पानी भरने पहुंचा तो तीनों ने उस पर खनन का आरोप लगाते हुए मारपीट कर डाली। इसके बाद तीनों चौकी लौट गए। बताया जा रहा है कि शाम को तीनों फिर पेट्रोल कार लेकर कोटला संतूर पहुंचे और नदी किनारे काम कर रहे लोगों पर खनन का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों मौके पर मौजूद लोगों से रुपयों की मांग कर रहे थे। इस दौरान खेताें में काम कर रही महिलाएं बीचबचाव को आईं तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया।

ग्राम प्रधान शिवराज सिंह ने पुलिस को सूचना दी तो प्रेमनगर चौकी इंचार्ज विकास रावत फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों जवानों और चालक को काबू में किया। इसके बाद इंस्पेक्टर कैंट और एसएसपी को भी सूचना दी गई। मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने कांस्टेबल विनोद और किशोरी लाल को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


जबकि उपनल से भर्ती चालक को नौकरी से हटा दिया है। चौकी इंचार्ज विकास रावत ने बताया कि तीनों की मेडिकल में नशे में होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें