फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-डोईवाला हाईवे गड्ढों में तब्दील

Wed, 19 Jun 2013 01:09 PM IST
डोईवाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-डोईवाला हाईवे रख-रखाव के अभाव में विभिन्न जगहों पर क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश में पानी से लबालब गड्ढे दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। शिकायत के बाद भी हाईवे प्राधिकरण सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन


हाईवे की स्थिति खराब
विभागीय उदासीनता के चलते हाईवे की स्थिति खराब है। लालतप्पड़ से लेकर हर्रावाला, मियांवाला तक हाईवे क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे हादसे को न्यौता दे रहे हैं। बारिश के बाद और बुरा हाल हो गया है। जलभराव के चलते मार्ग पर बने गड्ढे नजर नहीं आते। भारी वाहनों के गड्ढों के ऊपर से गुजरने पर पानी की बौछारें दुपहिया चालकों पर गिरती हैं, जिससे अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है।

दुपहिया सवार हो रहे घायल
डोईवाला नगर चौक, लच्छीवाला रेलवे पुल के पास बने गड्ढों की चपेट में आकर दुपहिया सवार घायल हो रहे हैं। यह हाल तब है, जब इसी हाईवे से प्रतिदिन विशिष्ठ और अति विशिष्ठ लोग गुजरते हैं। मगर, गड्ढों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। नगर के व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। सत्यप्रकाश गुप्ता, अजय गुप्ता, ईश्वर चंद अग्रवाल ने हाईवे को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या संज्ञान में है। डोईवाला और उसके आसपास हाईवे को दुरुस्त किया जाना प्रस्तावित है। जल्द क्षतिग्रस्त हाईवे का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
- प्रदीप सिंह गुंसाई, प्रोजेक्ट मैनेजर नेशनल हाईवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें