फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनादन गोल दागकर ओएनजीसी जीता

Sat, 15 Jun 2013 03:09 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएस नेगी मेमोरियल इनविटेशन फुटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को फुटबाल प्रेमियों को तीन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट में जहां ओएनजीसी ने 6-0 से क्वार्टर फाइनल अपने नाम किया वहीं अक्रांता ने पेनाल्टी शूट आउट में मैच जीता। बीआर अंबेडकर स्टेडियम में इनविटेशन फुटबाल टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अक्रांता क्लब एवं गढ़वाल स्पोर्टिंग के बीच हुआ।
विज्ञापन


चंद्रबदनी को पीछे छोड़ा
गढ़वाल स्पोर्टिंग के राहुल ने पहले हाफ के 34वें मिनट में गोल दागा। जवाब में अक्रांता की ओर से 55 वें मिनट में अभय ने गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। अक्रांता ने 7-6 से मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में ओएनजीसी के खिलाड़ियों ने चंद्रबदनी क्लब को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। दनादन छह गोल दागकर चंद्रबदनी को पीछे छोड़ते हुए क्वार्टर फाइनल मैच जीता।

अगले चरण में प्रवेश
ओएनजीसी की ओर से लाला, जतिन, राकेश और कमलूद्दीन ने एक-एक, परविंदर ने दो गोल दागे। तीसरा मुकाबला उत्तराखंड पुलिस और सुंदरवाला ब्वॉयज के बीच खेला गया। उत्तराखंड पुलिस ने 2-0 से सुंदरवाला को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। उत्तराखंड पुलिस की टीम के सौरभ ने 44वें और अशोक ने 78वें मिनट में गोल मारा। टूर्नामेंट संयोजक संजय चंदोला ने बताया कि शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल सीटी यंग एवं अक्रांता के बीच, दूसरा गढ़वाल राइफल सेंटर और दून स्टार के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें