फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरी-त्यूनी मार्ग छह घंटे बाधित

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूनी। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबा आने और उसमें ट्रक फंसने के कारण मोरी-त्यूनी मोटर मार्ग करीब छह घंटे तक बाधित रहा। जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। यात्रियों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से नाशपाती और सेब से लदे कई ट्रक और अन्य वाहन बीच रास्ते में ही फंसे रहे। अधिकांश लोगों को पैदल ही गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। छह घंटे बाद लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात बहाल कराया। सोमवार सुबह करीब पांच बजे भारी बारिश के चलते बुठियाधार के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। किलोमीटर 14 पर एक ट्रक बीच रास्ते में खराब हो गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्ग बंद होने से त्यूनी, मेंद्रथ, संठ्गधार, महासू मंदिर हनोल, ठडियार और उत्तरकाशी जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पीडब्लूडी ने पूर्वाह्न 11 बजे मलबा हटाकर और ट्रक को किनारे कर यातायात बहाल करवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।


इस साल कहां गई आपदा प्रबंधन की टीम
साहिया। क्षेत्र में आपदा का कहर जारी है, लेकिन अभी तक क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की टीम तैनात नहीं की गई है। जनप्रतिनिधियों ने चकराता तहसील मुख्यालय में टीम तैनात करने की मांग की है। बीते साल प्रशासन ने बरसात के सीजन में चकराता तहसील मुख्यालय पर संसाधनों से लैस छह सदस्यीय आपदा प्रबंधन की टीम तैनात की थी। जिसने स्थानीय लोगों की मदद से कई बचाव और राहत कार्य चलाए। दुर्घटनाओं के समय टीम ने राहत कार्यों में पुलिस-प्रशासन का हाथ बंटाया। लेकिन इस साल प्रशासन की ओर से क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की टीम तैनाती नहीं की गई है। साहिया की प्रधान ममता वर्मा, समाल्टा के प्रधान सरदार सिंह, पानुवा के प्रधान रण सिंह राठौर, कौठा के प्रधान कल सिंह तोमर का कहना है कि आपदा के मामले में जनजातीय क्षेत्र संवेदनशील है। ऐसे में यहां अक्सर प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। एसडीएम मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। क्षेत्रीय विधायक और कै बिनेेट मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि डीएम को इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें