फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन ठप

Wed, 14 Aug 2013 05:36 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। उफनाई नदियों में गाद (सिल्ट) की मात्रा बढ़ने से यमुना वैली की पांच जलविद्युत परियोजनाओं में से चार में मंगलवार सुबह से उत्पादन ठप हो गया है। जलविद्युत उत्पादन निगम नदियों का जलस्तर और गाद कम होने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण यमुना और टौंस नदी उफान पर है। जिसके चलते मंगलवार को डाकपत्थर बैराज से करीब 95 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज करना पड़ा। सोमवार रात से ही टौंस और यमुना में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। जलस्तर बढ़ने के साथ ही पानी में गाद भी बड़ी मात्रा में आ रही है। टरबाइन और मशीनों को नुकसान की आशंका के चलते निगम को उत्पादन बंद करना पड़ा।

240 मेगावाट की छिबरो, 120 मेगावाट की खोदरी, 33.75 मेगावाट की ढकरानी और 51 मेगावाट की ढालीपुर में उत्पादन बंद है। यमुना में मंगलवार को शिल्ट की मात्रा 11 हजार पीपीएम रिकार्ड की गई। यूजेवीएन के प्रबंध निदेशक जीपी पटेल ने कहा कि ऐहतियात के तौर पर उत्पादन बंद किया गया है। देर रात तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें