फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार कारोबार पर आपदा के बाद मानसून का ‘ब्रेक’

Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आपदा के बाद मानसून ने बाजार की हालत खराब कर दी है। आटोमोबाइल इंडस्ट्री की बात करें तो स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की बिक्री में तकरीबन 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। टाटा सूमो, रिनाल्ट डस्टर समेत तमाम एसयूवी का यही हाल है। वहीं प्रीमियम सेगमेंट की कारों का मार्केट भी नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है। अब सभी कारोबारियाें की नजर त्योहारी सीजन पर लगी है। इनका कहना है कि पूरी इंडस्ट्री डाउन चल रही है। अब त्योहारों से ही उम्मीद है। अच्छी बुकिंग की आशा है।
विज्ञापन


पहाड़ में एसयूवी की सबसे ज्यादा डिमांड
भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पहाड़ में सबसे ज्यादा डिमांड एसयूवी की ही है। यहां की अर्थव्यवस्था ही चारधाम के ऊपर आधारित है। लेकिन इस बार आपदा के बाद यात्रा का कुछ अता-पता न होने से इनका मार्केट एकदम ठंडा हो गया है।

50 प्रतिशत का पड़ा असर
केदारघाटी की तबाही के बाद मानसून के सीजन की वजह से कारोबार डाउन है। पहले हर माह 30 से अधिक एसयूवी निकाल रहे थे। अब यह आंकड़ा तकरीबन 15-16 पर अटक गया है। 50 प्रतिशत का असर है। त्योहार में संभलने के आसार हैं।
विज्ञापन

-राघव ओबराय, टाटा मोटर्स

यहां भी 5-10 फीसदी स्लोडाउन
आपदा की वजह से प्रीमियम सेगमेंट की कारों पर असर नहीं है, लेकिन मानसून की वजह से जरूर डाउन चल रहा है। पूरी आटोमोबाइल इंडस्ट्री में स्लो डाउन है। अपनी बात करें तो पांच से 10 फीसदी तक का असर कारोबार पर पड़ा है।
विज्ञापन

-प्रवीण, फाक्स वैगन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें