फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड में एक और छात्र बंदी

Sun, 21 Jul 2013 05:33 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। बीच बाजार दो छात्रों पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी विनीत प्रसाद भट्ट को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन मुख्य आरोपी रमन बिष्ट व एक अन्य छात्र पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों फरार आरोपी किसी बड़े नेता के घर में छुपे हो सकते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एनएसयूआई छात्रनेता स्वाती नेगी गुट के दो समर्थकों नवदीप और प्रदीप को राजीव नगर बाजार में अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। गंभीर रूप से घायल हुए डीएवी कालेज के इन दोनों छात्रों को सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों की ओर से एनएसयूआई के दूसरे गुट के रमन बिष्ट, भूपेंद्र, मोहित रावत और विनीत प्रसाद के खिलाफ तहरीर दी गई थी। पुलिस ने घटना वाले दिन ही मोहित को हिरासत में ले लिया था। जबकि विनीत प्रसाद को शनिवार को हिरासत में लिया गया। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने दावा किया कि जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा। उन्होंने बताया प्रत्यक्ष तौर पर इस गोलीकांड में विनीत की भूमिका सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें