फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर पाएं थ्रीजी की डबल स्पीड

Sun, 21 Jul 2013 05:33 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अगर आप मोबाइल को इंटरनेट के लिए प्रयोग करते हैं और बीएसएनल का थ्रीजी कनेक्शन यूज कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप इसमें दुगुनी स्पीड पा सकते हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल ने इसे 7.2 एमबीपीएस से बढ़ाकर 14.4 एमबीपीएस कर दिया है। डाटा कार्ड के जरिए मोबाइल पर इंटरनेट एक्सेस करने वालों को इस सहूलियत से बहुत फायदा मिलेगा। इसके लिए पहले चरण में दून के प्रमुख स्थानों पर मौजूद 35 मोबाइल टावरों को अपग्रेड किया गया है। इनमें दिलाराम, राजपुर, लक्ष्मी रोड आदि स्थानों पर लगे टावर विशेष रूप से शामिल हैं, जिनसे अधिक ग्राहक जुड़े हुए हैं। शहर में लगभग 65 टावर हैं। अभी तकरीबन 30 और मोबाइल टावरों को इस सुविधा के लिए अपग्रेड किए जाने की कवायद चल रही है।

अभी 50 ने लिए एफटीटीएच
फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) सेवा भी बीएसएनएल ने कुछ समय पहले शुरू की थी। यह इंटरनेट का प्रयोग करने वालों को बेहतरीन स्पीड मुहैया करा रही है। इस सेवा का फायदा दून में अभी केवल 50 ग्राहकों ने लिया है। इनमें भी व्यक्तिगत ग्राहकों की जगह शहर के बड़े-बड़े अपार्टमेंट्स शामिल हैं। इस सुविधा के लिए सामान्य से दुगुना चार्ज देना पड़ा है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में बढ़ाई जाएगी सुविधा
दून के टावरों को अपग्रेड करने के बाद प्रदेश भर में इस सुविधा को बढ़ाया जाएगा। यहां बीएसएनएल का नेटवर्क सबसे वृहद है। ऐसी स्थिति में लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

-एमपी गुप्ता, उप-महाप्रबंधक (बीएसएनएल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें