फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेगा बंद गैस कनेक्शन

Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। गैस कनेक्शन बंद हो गया है तो घबराइए नहीं, क्योंकि अब इसे खुलवाने के लिए बरेली नहीं जाना पड़ेगा। छह माह तक गैस नहीं लेने पर बंद हुए कनेक्शन को एजेंसी स्तर पर ही खोला जा सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा। एक वर्ष से अधिक समय होने पर बरेली ऑफिस से ही कनेक्शन खोला जा सकेगा।
विज्ञापन



गैस कनेक्शन बंद होने के बाद उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए तेल कंपनियों ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत कनेक्शन से संबंधित कागजों, समय पर कागज जमा न होने, नाम परिवर्तन या अन्य परेशानियों का समाधान दून में ही हो सकेगा। वहीं गैस कनेक्शन बंद होने की स्थिति में इसे एजेंसी स्तर पर खोलने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। दरअसल किसी गैस कनेक्शन में 6 महीने तक गैस सिलेंडर नहीं लिए जाने पर कनेक्शन लॉक हो जाता है। इस कारण 6 माह बाद गैस लेने पहुुंचने वाले ग्राहकों को दोबारा कनेक्शन खुलवाना पड़ता है। मगर पहले इसके लिए बरेली ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस फजीहत से लोगों को बचाने के लिए अप्रैल महीने से दून में एजेंसी स्तर पर ही कनेक्शन खोलने की सुविधा शुरू की गई है।

दून गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि दून में अप्रैल महीने से यह योजना शुरू हुई है। इसमें सिर्फ 6 माह से पूर्व बंद हुए कनेक्शन ही एजेंसी स्तर पर खोले जा सकेंगे। मगर इसके लिए उपभोक्ता को गैस नहीं लिए जाने के कारण वाला एफिडेविट जमा करना होगा। केवाईसी फार्म भरकर एड्रेस, आईडी प्रूफ भी जमा करना होगा। उन्हाेंने बताया कि कनेक्शन खुलवाने के लिए ग्राहक से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें