देहरादून। हरिद्वार में हवस का शिकार हुई बच्ची को दरिंदों ने मौत के मुंह में धकेल दिया है। उसकी हालत इतनी खराब है कि दून महिला चिकित्सालय में डाक्टरों की टीम ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
डाक्टरों का कहना है कि बच्ची के उपचार को प्लास्टिक सर्जन और पीडियाट्रिक सर्जन की जरूरत है। बाद में उसे हिमालयन इंस्टीट्यूट रिफर कर दिया गया। दून महिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची शॉक की स्थिति में अस्पताल लाई गई थी।
उसकी हालत इतनी खराब है कि इलाज अस्पताल में संभव नहीं था। इस संबंध में हिमालयन इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों से बात की गई। इसके बाद एनआरएचएम की स्कीम के तहत उसे जोली ग्रांट अस्पताल रिफर कर दिया गया।