फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पीजी काउंसिलिंग में छात्रों का हंगामा

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कराई जा रही नीट पीजी काउंसिलिंग में सीट आवंटन से ठीक पहले छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों का आरोप था कि विभाग ने मनमाने तरीके से सीटों का आवंटन कर दिया है, जिसके चलते इस वर्ष एसटी कैंडीडेट को एक भी सीट नहीं मिल पाई है। हंगामे के चलते सीट आवंटन प्रक्रिया शाम को शुरू हो पाई। खबर लिखे जाने तक पांच सीट आवंटित हो चुकी थी।
विज्ञापन

प्रदेश में सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज की प्री क्लीनिकल, पैरा क्लीनिकल और क्लीनिकल की 19 सीटों के लिए मंगलवार को रिपोर्टिंग होने के बाद बुधवार को 11 बजे काउंसिलिंग होनी थी। काउंसिलिंग से ठीक पहले अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों के बुलावे पर एबीवीपी के आशीष रावत भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांग पर पहले डा. पीएस जंगपांगी का घिराव कर मामला सुलझाने की मांग की। मामले को बढ़ता देख आला अधिकारियों को सूचना दी गई। डीजी हेल्थ योगेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। एबीवीपी के नेतृत्व में विरोधी छात्रों ने डीजी हेल्थ के सामने पूरा मामला बयां किया। उन्होंने इसे नीतिगत फैसला करार देते हुए कोई भी परिवर्तन करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें