फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाई दारु के साथ एक तस्कर दबोचा

Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। थाईलैंड की महंगी दारु दून और मसूरी के होटलों में हाईप्रोफाइल लोगों को परोसने के लिए ले जा रहे तस्कर को आबकारी विभाग की टीम ने राजपुर रोड पर दबोच लिया। तस्कर के पास से 18 बोतल इम्पोर्टेट शराब के बरामद हुए हैं। तस्कर को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

टूरिस्ट सीजन में दून, मसूरी के बड़े होटलों में पहुंचने वाले हाईप्रोफाइल टूरिस्ट महंगी इम्पोर्टेड शराब की डिमांड करते हैं। अब तक चंडीगढ़, पंजाब से विदेशी शराब की तस्करी कर दून लाई जाती थी। अब थाईलैंड से भी सप्लाई होने लगी है। मुखबिर की सूचना पर अलर्ट हुई आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर वैगनआर संख्या यूके 07वी 8478 को राजपुर रोड पर रोका। तलाशी पर ग्लेनविडिक, ग्लेनफिडिक, सिवाज रिगल, ग्रे-बोज की 18 बोतलें बरामद हुई। सभी बोतल एक लीटर की हैं। बोतलों की कीमत एक लाख से ऊपर बताई जा रही है। टीम ने कार चालक चंद्रमोहन पुत्र मलखान सेठी निवासी माल रोड, मसूरी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
जिला आबकारी अधिकारी टीके पंत के निर्देश पर टीम ने आईएसबीटी में वाहनों पर नजर रखी। मुखबिर की सूचना पर ही तस्कर राजपुर रोड से दबोचा गया। आबकारी निरीक्षक पीके त्रिपाठी ने बताया कि मसूरी, दून में शराब अवैध रूप से लाने की सूचना पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें