फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद से पहले आया मानसून, तैयारी अधूरी

Tue, 18 Jun 2013 11:53 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने इस बार जिला प्रशासन को गच्चा दे दिया है। प्रशासन बारिश के मद्देनजर कोई तैयारी नहीं कर पाया। होमवर्क के लिए रविवार को बैठक होनी थी कि बारिश ने क हर बरपाना शुरू कर दिया। बिना रणनीति के ही प्रशासनिक अधिकारियों को बारिश से निपटने के लिए बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


बरसात ने आफत मचा दी
जिला प्रशासन मानसून के घाटी पहुंचने का कयास जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में लगा रहा था। इसी के मद्देनजर अफसरों ने पिछले साल घाटी के जलभराव वाले स्थानों की सूची बनानी शुरू की थी। रविवार को इसके लिए बैठक हो पाती कि इसके पहले ही बरसात ने राजधानी में आफत मचा दी।

पिछले साल मोरोवाला, हाथीबड़कला, दीप लोक कालोनी, न्यू रोड, प्रेमनगर, क्लेमेनटाउन में अधिक दिक्कत हुई थी। लेकिन इस बार बारिश ने तकरीबन हर इलाके को परेशान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें