फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून-दिल्ली हाईवे जाम, वाया हरिद्वार गई रोडवेज बसें

Mon, 17 Jun 2013 02:12 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने रोडवेज बस संचालन की ‘कमर’ तोड़कर रख दी है। दून-दिल्ली हाईवे डांट मंदिर के पास मार्ग रविवार को बाधित होने से कई बसों को हरिद्वार-रुड़की के रास्ते दिल्ली भेजा गया। मंदिर के पास स्थित गुफा में पानी भरने और मलबा आने से पुलिस ने यहां स्थिति संभाली और एक-एक कर वाहनों को गुफा से निकाला।
विज्ञापन


मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए वाया हरिद्वार दिल्ली भेजा।
आईएसबीटी परिसर में करीब तीन फिट पानी जमा हो गया है। जलभराव होने से बसें परिसर के अंदर नहीं जा पा रही हैं। परिसर के अंदर दुकानों और दफ्तरों तक में पानी भर गया है।

यात्री परिसर के बाहर ही बस में चढ़ और उतर रहे हैं। शनिवार रात परिसर के अंदर खड़ी की गई बसें रविवार को इंजन में पानी भरने से स्टार्ट नहीं हुई। परिसर के एक ओर की दीवार भी पानी भरने से गिर गई।
विज्ञापन


लौटी बसें
पहाड़ी मार्ग जगह-जगह बाधित हो गए हैं। दून से पहाड़ी मार्ग पुरोला, बड़कोट, उत्तरकाशी, आराकोट, हनोल, नई टिहरी, चंबा जाने वाली बसें मार्ग बाधित होने से लौट आई हैं। इन स्थानों को पहले गई बसें वहीं अटकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें